✍
मांसपेशियों
में ढीलापन:-
बिना जिम पेट कम करने के रामबाण उपाय :-
Tips to Lose Weight: - जैसा कि आप जानते हैं कि खान पान के बिगड़ जाने
से और विलासिता पूर्ण जीवन जीने से मोटापा लगभग हर आदमी का बढ़ जाता है। मोटा पेट
दिखने में तो बुरा लगता ही है इसके अलावा इसके साथ कई तरह के रोग भी शरीर में पैदा
हो जाते हैं। आज मैं आपको बताऊंगा मोटापे को दो सप्ताह में कैसे खत्म करें।
![]() |
weight loss tips |
ग्रीन चाय - Green tea:-
University
of Maryland Medical Center के
शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना की ग्रीन टी में विशेष प्रकार के Polyphenols पाए जाते हैं जिससे शरीर में Fats को Burn करने
में मदद मिलती है।
आजकल लोग पूरे दिन में बिजी रहते हैं।
इस बिजी शेड्यूल में वे अपना ख्याल नहीं रख सकते। लगातार बैठे रहने के कारण शरीर को
कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन समस्याओं में से एक है तोंद का बढ़ना। मगर
पेट कम करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं।
जिम में
घंटो वर्कआऊट करके पसीना बहाने के बाद फिर कुछ घंटे जॉगिंग की जाती है।
लेकिन कुछ लोगों के लिए जिम में व्यायाम करना एक सिर दर्द होता है। क्योंकि जिम
में जाना शुरू होने के कुछ दिनों के बाद शरीर की मांसपेशियों में भारी दर्द होना
शुरू होता जाता है। आइये अब जानते हैं जिम के वर्कआउट की मदद से बहुत कम समय में कैसे
फिट रह सकते हैं
![]() |
Tips lose belly fat without workout gym |
शरीर में कुल फैट की मात्रा कितनी है?
उससे अधिक महत्वपूर्ण रहता है फैट का शरीर में सही डिस्ट्रिब्यूशन। पूरे शरीर
में चर्बी ज्यादा होना खतरनाक नहीं है, लेकिन उससे
ज्यादा पेट के आसपास फैट जमा होना ज्यादा खतरनाक है। पुरुषों के लिए 40 इंच से अधिक और महिलाओं के लिए 35 इंच से अधिक कमर की साइज अगर रहेगी तो उन्हें
मोटापे से जुड़ी बीमारियों से जूझना पड़ता है। ऑफिस में लगातार बैठ के काम करने से
अक्सर शरीर में काफी चर्बी जमा हो जाती है।
रोजाना सुबह वॉक करें :-
रोजाना सुबह सैर पर
जाएं और रात के खाने के बाद भी थोड़ी सैर करना ना भूलें | इससे पेट और कमर की अतिरिक्त कैलोरी कम करने में
मदद मिलेगी | क्योंकि नियमित रूप से सैर पर जाने से 25 फीसदी कैलोरीज बर्न होती है | पेट जल्दी कम करना है तो तीस मिनट के वॉक सेशन
रखें | लगातार स्पीड से ना चल सके तो बीच- बीच में थोड़ा
इंटरवल लें | थोड़ी देर तेजी से चलें और फिर स्पीड कम कर लें |
शहद है फायदेमंद :-
जैसा कि हम सब जानते
हैं शहद गुणों की खान है |
यह मोटापा कम करने में भी कारगर है | रोजाना खाली पेट सुबह गुनगुने एक गिलास पानी में
नींबू के रस और साथ में शहद मिलाकर पिएं | नियमित रूप से इस
प्रक्रिया को अपनाने से आपको जल्द ही असर दिखाई देने लगेगा
कमज़ोर पाचन तंत्र:-
उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारा पाचन तंत्र भी
कमज़ोर होने लगता है। यह भी पेट की चर्बी बढ़ने का कारण होता है। आमतौर पर देखा
गया है कि इस मामले में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं इसकी ज़्यादा शिकार होती है।
पाचन तंत्र खराब होने से थायराइड व शुगर जैसी समस्याएं भी शरीर को घेर लेती हैं।
![]() |
how lose weight fast |
मांसपेशियों
में ढीलापन:-
जब पेट के आसपास की
मांसपेशियां ढीली होने लगती हैं, तो हो सकता है कि उस
जगह की चर्बी बढ़ना शुरू हो जाए।
नारीयल पानी से करें उपाय:-
फलों से अधिक
इलेक्ट्रोलाइट्स नारीयल पानी में पाया जाता है और इसमें शुगर भी अधिक नहीं होता है
और न ही कोई कृत्रिम फ्लेवर इसमें होता है। अगर कैलोरी की बात की जाए तो नारीयल
पानी में कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती है। इससे मोटापा नहीं बढ़ता है। अगर आप दो
सप्ताह नारीयल पानी का सेवन करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा।
सौंफ से कैसे करें उपाय:-
इसके लिए आप आधा चम्मच सौंफ को एक गिलास उबलते
हुए पानी में डाल दीजिये और दस मिनट तक इसे ढक कर रख दीजिये। दस मिनट बाद जब पानी
ठंडा हो जाए तब यह सौंफ का सारा रस सोख लेगा। इसे सुबह खाली पेट नियमित रूप से
पिएं। यह बहुत ही फायदेमंद होता है।
नींद पूरी करें :-
संतुलित आहार व
व्यायम के साथ पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है | नींद
पूरी ना होने पर तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो आपको खाने के लिए
प्रेरित करते है जिससे पेट की चर्बी भी बढ़ती है | रात में
6 से 7 घंटे सोने वाले
लोगों में पेट का फेट कम होता हैं | इससे ज्यादा या कम
नींद लेने वाले लोगों को भी इस समस्या से जूझना पड़ता है | इसलिए हमेशा नींद पूरी लें |
खान - पान का रखें ख्याल :
यदि आप जंकफूड खूब
खाते हैं या फिर आपको तैलीय खाना बहुत पसंद है तो अब इनसे परहेज करना शुरू कर दें | खाने में खासतौर पर सामान्य आटे के बजाय जौ और
चने के आटे को मिलाकर चपाती खाएं , इससे आप जल्द ही
स्लिम ट्रिम होंगें | रोजाना कुछ ग्राम बादाम खाने से कमर की साइज 6 महीनों में साढ़े छह इंच कम हो सकती है | तो आज से ही तय करें कि रोजाना सौ ग्राम नट्स
अपनी डाइट में जरूर से शामिल करें | यह कैलोरी से भरपूर
होने के साथ ही फाइबर युक्त भी होते हैं | भोजन में संतुलित
कैलोरीज लें | आपको दिनभर में कम से कम 2000 कैलोरी जरूर लें |
इस तरह चलें:-
पेट कम करने के लिए सुबह के समय तेज कदमों से चलना बहुत जरूरी है। लेकिन
अधिकतर लोग सही तरीके से नहीं चलते हैं। सही तरीके से चलने के लिए आप चालीस मिनट
में चार किलोमीटर चलें। इस तरह चलें जैसे आपकी कोई बस छूट रही हो। इससे पेट जल्दी
कम होने लगेगा।
किस तरह का भोजन करें
भोजन में जो आटे की रोटी
आप खा रहे हैं उसे बंद कर दें और उसकी जगह दस किलो चना व दो किलो जौ मिलाकर आटा
पिसवाएं और इसकी चपाती बनवाकर खाएं। इससे शरीर में कैलोरी जमा नहीं होगी।
उपवास
करें :-
यदि आप खाने - पीने
के बहुत शौकीन हैं और अपनी इस आदत से भी परेशान हैं , तो इसका सबसे आसान तरिका ये है कि आप सप्ताह में
कम से कम एक बार उपवास जरूर करें | आप चाहे तो सप्ताह
में एक दिन तरल पदार्थो पर भी रह सकते हैं , जैसे - पानी , नींबू पानी , दूध , जूस , सूप इत्यादि या किसी
दिन सिर्फ सलाद या फल भी ले सकते हैं |
एक रिसर्च के मुताबिक वजन कम करने का सबसे
बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। हरी या काली मिर्च में पाए जाने वाले तत्व
कैप्साइसिन से भूख कम होती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में
रहता है।
अपील:- प्रिय
दोस्तों यदि आपको ये पोस्ट अच्छा
लगा हो या आप हिंदी भाषा को इन्टरनेट पर पोपुलर बनाना चाहते हो तो इसे नीचे दिए
बटनों द्वारा Like और Share जरुर
करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पोस्ट को पढ़ सकें हो सकता आपके किसी मित्र या
किसी रिश्तेदार को इसकी जरुरत हो और यदि किसी को इस उपचार से मदद मिलती है तो आप
को धन्यवाद जरुर देगा ।
Appeal: - Dear friends, if you have enjoyed this post or you want to make
Hindi language popular on the internet then please do it Like and share with the buttons below so that more
and more people can read this post. A relative needs this and if someone gets
help from this treatment then thank you for that.
0 comments:
Post a Comment